बहराइच के केडीसी मैदान में क्रिकेट मैच के दाैरान बल्ल्ोबाजी करता खिलाड़ी। -संवाद
बहराइच। किसान डिग्री कॉलेज के मैदान में शनिवार को केडीसी क्रिकेट अकादमी की ओर से भिनगा इलेवन और केडीसी क्रिकेट क्लब के बीच मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। मैच में केडीसी क्रिकेट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भिनगा इलेवन को 67 रन से हराया।
टॉस जीतकर केडीसी क्रिकेट क्लब के कप्तान हरेंद्र वेदवान ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 172 रन बनाए। बल्लेबाज साबू भाई ने 59 गेंदों पर 72 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा शोएब अब्बासी ने 23 और अरुण राजपूत ने 22 रनों का योगदान दिया। भिनगा इलेवन की ओर से अक्षय त्रिपाठी और प्रदीप ने दो-दो विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भिनगा इलेवन की टीम शुरुआत से ही दबाव में रही और निर्धारित ओवरों में 105 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से विदित ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। केडीसी क्रिकेट क्लब की तरफ से मोहित पाठक ने दो विकेट लिए, जबकि अन्य गेंदबाजों ने एक-एक सफलता हासिल की।
उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए साबू भाई को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायरिंग की जिम्मेदारी प्रदीप गुप्ता और आशुतोष कैराती ने निभाई, जबकि नीरज ने स्कोरर की भूमिका संभाली। मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मैदान पर मौजूद रहे।