फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: चार तारीख का न करें इंतजार, जमा करें फाॅर्म

Sun, 30 Nov 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
एसआईआर के कार्य में लगे कर्मचारियों से संवाद करतीं एसडीएम।    -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। एसआईआर फॉर्म भरवाने का काम तेजी से चल रहा है। इसी क्रम में सदर तहसील क्षेत्र में भी कर्मचारी दिन–रात फॉर्म की ऑनलाइन प्रविष्टि में जुटे हैं। क्षेत्र में कुल चार लाख 13 हजार मतदाताओं के एसआईआर फॉर्म भरे जाने का लक्ष्य तय किया गया था। अधिकारियों के अनुसार अब तक लगभग 45 प्रतिशत फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है और शेष फॉर्म भी लगातार ऑनलाइन किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को एसडीएम पूजा चौधरी ने तहसील सदर में चल रहे ऑनलाइन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने कंप्यूटर कक्ष में मौजूद कर्मचारियों से बातचीत की और कहा कि बीएलओ और एसआईआर कार्यों में लगे सभी कर्मचारी समन्वय बनाकर काम करें, ताकि तय समय से पहले लक्ष्य पूरा हो सके।

उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि एसआईआर फाॅर्म भरने की अंतिम तारीख चार दिसंबर है, लेकिन मतदाता आखिरी दिन का इंतजार न करें। समय से पहले ही फॉर्म जमा कर दें, ताकि सभी का काम बिना किसी समस्या के पूरा किया जा सके।
विज्ञापन

एसडीएम ने इसके बाद क्षेत्र के विभिन्न बूथों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ से मौके की स्थिति, पंजीकृत फॉर्मों की संख्या और अब तक पूरे हुए डिजिटाइजेशन कार्य के बारे में जानकारी ली। प्रशासन का कहना है कि फॉर्म जमा करने में देरी हुई तो अंतिम दिनों में भीड़ बढ़ सकती है, इसलिए लोगों को जल्द फॉर्म भरकर जमा करने चाहिए।

Next
AU ऐप में पढ़ें