फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा आज, घाटों पर जुटेंगे श्रद्धालु

विज्ञापन
बहराइच के मरीमाता मंदिर परिसर में कार्तिक पूर्णिमा पर लगने वाले मेले के लिए सजी दुकानें। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। कार्तिक पूर्णिमा का पर्व आज आस्था के साथ मनाया जाएगा। श्रद्धालु पवित्र सरयू और घाघरा में स्नान कर दान-पुण्य करेंगे। नदी तट पर मेले का भी आयोजन होगा। मेले को देखते हुए अभी तक प्रशासन द्वारा नदी तट साफ-सफाई भी नहीं शुरू कराई गई है। ऐसे में गंदगी के बीच ही लोग परंपरा का निर्वहन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा का पर्व मंगलवार को पूरे जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। सरयू और घाघरा नदी के घाटों पर लोग आस्था की डुबकी लगाते हुए पूजा-अर्चना करेंगे। इसके लिए अभी से घरों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
नगर क्षेत्र से सटे सरयू नदी के गोलवाघाट पर मेले का आयोजन होगा। वहीं मरीमाता मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना भी की जाएगी। इसके अलावा घाघरा नदी के तट पर भी मेले का आयोजन होगा। हुजूरपुर के भग्गड़वा स्थित सरयू तट पर भी मेला लगेगा।
विज्ञापन

चित्तौरा के बेरिया में विशाल मेले का आयोजन होगा। मेले को देखते हुए अभी से दुकानें लगने लगी हैं। मेले के मद्देनजर प्रशासन द्वारा प्रतिवर्ष नदी तट पर साफ-सफाई कराई जाती थी लेकिन इस वर्ष अभी तक सफाई का कार्य नहीं शुरू कराया गया है। ऐसे में लोगों को गंदगी के बीच ही परंपरा का निर्वहन करने के लिए विवश होना पड़ेगा।
रिसिया के बलभद्दरपुर स्थित सरयू नदी के विश्रामघाट पर भी कार्तिक पूर्णिमा पर मेले का आयोजन होगा। धुरिया बाबा और शिव मंदिर में लोग पूजा-अर्चना करेंगे। नरसिंह डीहा में भी कार्तिक पूर्णिमा पर मेला लगेगा।
घाघरा तट पर सजने लगीं दुकानें
मिहींपुरवा। थाना क्षेत्र मोतीपुर के बहराइच-लखीमपुर सीमा पर स्थित जालिम नगर पुलिस चौकी के समीप बहने वाली घाघरा नदी तट पर मंगलवार को लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा स्नान मेला की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं। नदी तट पर दुकानें सजने लगी हैं। तट की साफ-सफाई से लेकर पूजा घाट स्थल तैयार किये जा रहे हैं। मंदिर के महंत मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि जनपद बहराइच के मटेरा, रिसिया, नानपारा, शिवपुर, मिहींपुरवा, सुजौली, चफरिया, उर्रा समेत सैकड़ों गांवों से हजारों श्रद्धालु यहां जुटते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें