फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन कराते ही कटा सपा प्रत्याशी मसूद का टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। समाजवादी पार्टी में टिकट बंटवारे के बाद शुरू हुआ विवाद शनिवार को थम गया। सपा ने कैसरगंज से प्रत्याशी मसूद आलम खान का टिकट काट दिया। टिकट तब कटा जब वह नामांकन करा रहे थे, लेकिन इसकी जानकारी सभी को शाम को सकी। मटेरा सीट पर भी संशय खत्म करते हुए हो रही चर्चाओं पर आखिरकार मुहर लगी और मटेरा सीट से वहां के मौजूदा विधायक की पत्नी को ही इस बार उम्मीदवार बनाया गया है। इस सीट पर पहले मोहम्मद रमजान ने टिकट वापस कर दिया था। सपा ने बीते दिनों प्रत्याशियों की सूची जारी की थी।
विज्ञापन

इसमें कैसरगंज से मसूद आलम खान व मटेरा से मोहम्मद रमजान को प्रत्याशी बनाया गया था। टिकट फाइनल होने के आधे घंटे बाद ही मोहम्मद रमजान ने टिकट वापस कर दिया था। उसी रात कैसरगंज के प्रत्याशी का स्थानीय लोगों ने पुतला फूंककर विरोध जताया था। शनिवार को कैसरगंज से सपा उम्मीदवार मसूद आलम खान कलेक्ट्रेट में नामांकन करा रहे थे तभी उनका टिकट कट गया। सपा की ओर से जारी सूची के अनुसार कैसरगंज से आनंद यादव व मटेरा से मारिया शाह का टिकट फाइनल हुआ है। सपा के जिला कोषाध्यक्ष अब्दुल मन्नान ने कहा कि कैसरगंज सीट का टिकट परिवर्तित कर आनंद यादव को दिया गया है। मटेरा सीट से अब मारिया शाह को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें