फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवें दिन 17 ने दाखिल किए नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन कलेक्ट्रेट में प्रत्याशियों का जमावड़ा रहा। शनिवार को सपा, भाजपा, कांग्रेस व बसपा समेत अन्य पार्टियों के 17 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। इसमें भाजपा व बसपा के पांच-पांच उम्मीदवारों ने नामांकन किया। कांग्रेस के तीन व सपा के दो प्रत्याशियों ने भी पर्चा भरा। नामांकन के पांचवें दिन प्रत्याशियों की संख्या अधिक होने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। कमान खुद सीओ सिटी संभाले रहे।
विज्ञापन

पांचवें दिन बलहा से भाजपा प्रत्याशी सरोज सोनकर, नानपारा से अपना दल प्रत्याशी राम निवास, महसी से भाजपा प्रत्याशी सुरेश्वर सिंह, मटेरा से भाजपा प्रत्याशी अरुणवीर सिंह व पयागपुर से भाजपा प्रत्याशी सुभाष त्रिपाठी ने नामांकन किया। बलहा से बसपा प्रत्याशी रामचंद्र, नानपारा से बसपा प्रत्याशी हकीकत अली, सदर से बसपा प्रत्याशी नईम, पयागपुर से बसपा प्रत्याशी गीता व कैसगंज से बसपा प्रत्याशी बकाउल्लाह ने नामांकन कराया। सदर से कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश मिश्रा, पयागपुर से कांग्रेस प्रत्याशी राना शिवम सिंह व कैसरगंज से गीता सिंह ने नामांकन कराया। बलहा से सपा प्रत्याशी अक्षयवर नाथ कनौजिया व कैसरगंज से सपा प्रत्याशी मसूद आलम खां ने नामांकन कराया।
मटेरा से लोकदल पार्टी के कृपा शंकर व सदर सीट से शिवसेना प्रत्याशी राजवंत सिंह ने नामांकन कराया। नामांकन के दौरान कानून व्यवस्था दुरुस्त रही। भारी संख्या में पुलिस के जवान मुस्तैद रहे। नामांकन के दौरान दो से अधिक लोगों के अंदर जाने की बात को लेकर पुलिसकर्मियों से कहासुनी होती रही। समझाने के लिए सीओ सिटी को आना पड़ा। कुछ देर बाद सीओ ने खुद कमान संभाली। उसके बाद सभी प्रत्याशियों को नियमानुसार अंदर जाने की अनुमति मिली। नामांकन के दौरान सभी पार्टियों के अधिकतर प्रत्याशी अपने साथ हुजूम लेकर पहुंचे, लेकिन सभी के काफिले को डीएम चौराहे पर बने बैरियर के पास ही रोक दिया गया। प्रत्याशी के साथ दो अन्य को ही अंदर जाने की अनुमति दी गई जिससे काफी गहमागहमी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें