फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बारावफात पर जिलेभर में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी

विज्ञापन
बारावफात पर जुलूस निकालते अकीदतमंद।
विज्ञापन
बहराइच। बारावफात के मौके पर बुधवार को जिलेभर में जश्ने ईद मिलादुन्नबी पूरी अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जगह-जगह मिलाद, फातिहा और नात-ओ-कलाम की महफिलें हुईं। अकीदतमंदों ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद करते हुए अमन, मोहब्बत और भाईचारे का संदेश दिया।
विज्ञापन

शहर में फर्ज नमाज के बाद घरों में मिलाद के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सुबह करीब नौ बजे विभिन्न इलाकों से अंजुमनें नात पढ़ती हुईं चांदपुरा चौराहे पर पहुंचीं। यहां से मुख्य जुलूस निकाला गया। चांदपुरा और दरगाह शरीफ से निकले जुलूस का छावनी चौराहे पर मिलान हुआ। सजी धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बच्चे, युवा और बुजुर्ग बड़ी संख्या में शामिल हुए। जुलूस छावनी मोहल्ला, छोटी बाजार, बड़ीहाट, कचहरी रोड, अकबरपुरा, नाजिरपुरा और पीपल तिराहा होते हुए घंटाघर पहुंचा।

बिछिया प्रतिनिधि के अनुसार आसपास के गांवों से आए लोगों ने जुलूस निकाला। इमाम हाफिज मेहताब अख्तर ने लोगों से आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस की मौजूदगी में जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
विज्ञापन


बाबागंज प्रतिनिधि के अनुसार अकीदतमंदों ने निर्धारित मार्गों से जुलूस निकालकर बाबा मासूम अली शाह की दरगाह पर दुआ की। यहां कमेटी की ओर से लंगर कराया गया। पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभाली।

शिवपुर प्रतिनिधि ने बताया नकहा, बरदहा, अलीनगर, बसंतापुर, संकल्पा और चौंगाई समेत कई गांवों से जुलूस इमामगंज पहुंचकर एक साथ मिल गया। क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार और खैरीघाट थाना प्रभारी प्रदीप सिंह सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखते रहे।

नवाबगंज प्रतिनिधि के अनुसार सतीजोर, नौबस्ता, बक्शी, चनैनी, मिर्जा फाटा समेत कई गांवों से जुलूस निकाला गया, जिसका समापन पीरबितनी शरीफ स्थित हजरत अमीर हसन शाह अरब के आस्ताने पर हुआ। बक्शी गांव में अकीदतमंदों ने नबी का रौजा बनाकर जियारत की।

पूर्व मंत्री ने किया स्वागत
छावनी चौराहे पर पूर्व मंत्री यासर शाह ने जुलूस-ए-मोहम्मदी का स्वागत किया। इस दौरान हाजी अब्दुल मन्नान, जफर उल्ला खां, उत्तम सिंह, रमेश गौतम, अनिल यादव समेत कई लोग मौजूद रहे। जिले के सभी प्रमुख जुलूसों में पुलिस और प्रशासन की टीम मुस्तैद रही।

बारावफात पर जुलूस निकालते अकीदतमंद।

बारावफात पर जुलूस निकालते अकीदतमंद।

बारावफात पर जुलूस निकालते अकीदतमंद।

बारावफात पर जुलूस निकालते अकीदतमंद।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें