फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: महिला पर सियार का हमला, पालतू पिटबुल कुत्तों ने बचाया

विज्ञापन
सियार के हमले में घायल सालिहा।
विज्ञापन
चित्तौरा। दरगाह थाना के मंगलवार देर शाम को खेत में पानी लगा रही महिला पर सियार ने हमला कर दिया। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए सियार को पकड़ लिया। इसी दौरान उसकी चीख सुनकर पहुंचे उसके पालतू पिटबुल कुत्ते टाइगर और मोना सियार से भिड़ गए। दोनों ने मिलकर सियार को मार डाला। सियार के हमले में जख्मी महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


अहिरौरा गांव निवासी सालिया (50) बुधवार सुबह करीब आठ बजे खेत में पानी लगा रही थीं। इसी दौरान अचानक सियार ने उन पर हमला कर दिया। सियार ने उनके पैर को जबड़े में दबोच लिया। सालिया ने साहस दिखाते हुए सियार को पकड़ लिया और चीखते हुए अपने कुत्तों को आवाज दी। दोनों कुत्ते भागते हुए मौके पर पहुंचे और सियार से भिड़ गए। काफी देर तक संघर्ष के बाद दोनों ने सियार को मार डाला। इसके बाद परिजन घायल सालिया को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच लेकर पहुंचे। चिकित्सकों के अनुसार महिला की हालत स्थिर है। घटना के बाद से गांव में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें