फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: गैरहाजिर मिले अधीक्षण अभियंता सिंचाई, देना होगा स्पष्टीकरण

Wed, 16 Apr 2025 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच के सिंचाई कार्यालय कल्पीपारा का निरीक्षण करतीं डीएम।
विज्ञापन
बहराइच। सिंचाई कार्यालय कल्पीपारा का डीएम ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। इसमें अधीक्षण अभियंता सहित तीन अधिशासी अभियंता गायब मिले। सभी को नोटिस जारी किया गया है। सभी को तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देना होना।
विज्ञापन


कल्पीपारा में सिंचाई विभाग का कार्यालय है। यहां जेई से लेकर अधीक्षण अभियंता बैठते हैं। डीएम मोनिका रानी ने मंगलवार दोपहर यहां अचानक पहुंच गईं। मौके पर अधीक्षण अभियंता के साथ ही तीन खंडों के अधिशासी अभियंता व सभी खंडों के एई अनुपस्थित पाए गए।
सरयू ड्रेनेज खंड के अधिशासी अभियंता जेपी वर्मा के बारे में बताया गया कि फील्ड में हैं। इस पर डीएम ने वीडियो कॉलिंग कर क्षेत्र में उनकी मौजूदगी की पुष्टि की। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों की साफ-सफाई व अभिलेखों का रख-रखाव संतोषजनक नहीं मिला। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए तीन दिन के अंदर व्यवस्था में सुधार लाने को कहा है। साथ ही कार्यालय से बाहर जाने के पूर्व मूवमेंट रजिस्टर में इंट्री करने को कहा। डीएम ने बताया कि कार्यालय से गायब सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर जवाब देने को कहा गया है। जवाब संतोषजनक न होने पर शासन को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें