फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी में नन्हें मरीज, बेड पर चादर तक नहीं

Fri, 21 Aug 2015 09:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सीएमएस के निरीक्षण में शुक्रवार को चिल्ड्रेन वार्ड में तमाम अव्यवस्थाएं मिली हैं। बेडों से चादरें गायब थीं तो वार्ड में गंदगी फैली थी।
विज्ञापन


सुबह के दस बज चुके थे लेकिन किसी भी बाल रोगी को दूध नहीं दिया गया था। इस पर सीएमएस ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए नर्स व बाल रोग विशेषज्ञ से स्पष्टीकरण तलब किया है। साथ ही, नर्सों का कार्यस्थल भी बदल दिया है।

जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाएं पटरी पर नहीं आ रही हैं। व्यवस्था की नब्ज टटोलने के लिए मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ एम पांडेय ने सुबह 10 बजे जिला अस्पताल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


वार्ड में गंदगी फैली थी। कई बेडों पर बिना चादर के मरीज लेटे मिले। इस पर सीएमएस डॉ पांडेय ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि गत वर्ष अक्तूबर में मंडलायुक्त के निरीक्षण के दौरान भी इसी तरह की स्थिति मिली थी। कई बार चेतावनी के बावजूद स्थिति सुधर नहीं रही है। इसके कारण अस्पताल की छवि धूमिल होती है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की यह हीलाहवाली कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि कर्मचारी अपने कार्य व्यवहार में सुधार लाएं।

सीएमएस ने सिस्टर आशा सिंह और बाल रोग विशेषज्ञ डॉ केके वर्मा को वार्ड की बदहाली के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। 24 घंटे के भीतर जवाब प्रस्तुत न करने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें