पयागपुर (बहराइच)। खजुरी गांव निवासी रामनरायन सिंह इंटर कॉलेज के प्रबंधक की बुधवार शाम लखनऊ में कोरोना से मौत हो गई। प्रबंधक का इलाज लखनऊ में कई दिनों से चल रहा था। मंगलवार से वह आईसीयू में भर्ती थे। लखनऊ में ही उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। मालूम हो कि इनके पिता की चार दिन पूर्व कोरोना से मौत हो चुकी है।
पयागपुर के खजुरी गांव निवासी रामनरयन सिंह इंटर कॉलेज के 75 वर्षीय प्रबंधक की हालत खराब थी। वह लखनऊ विश्वविद्यालय में पब्लिक हेड ऑफ डिपार्टमेंट के विभागाध्यक्ष थे। वह वर्ष 2033 में सेवानिवृत्त हुए थे। उनका इलाज लखनऊ के पीजीआई में चल रहा था। पयागपुर के अधीक्षक डॉ. एनबी जायसवाल ने बताया कि मंगलवार को हालत बिगड़ने पर उन्हें पीजीआई के आईसीयू में भर्ती किया गया। शायद तभी वह कोरोना संक्रमित हो गए।
बुधवार शाम को प्रबंधक की पीजीआई में इलाज के दौरान मौत हो गई। लखनऊ में ही प्रोटोकाल के तहत उनका अंतिम संस्कार करा दिया गया है। गौरतलब है कि प्रबंधक के अधिवक्ता पिता की चार दिन पूर्व कोरोना से मौत हो चुकी है। इससे क्षेत्र के लोगों में दहशत है। वह उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के साथ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के रूप में पढ़ाते थे।