बहराइच। जिले के अलग-अलग स्थानों पर कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद वहां पर कंटेनमेंट जोन बनाए गए थे। 14 दिनों तक यहां पर मरीजों के नहीं मिलने के बाद 30 स्थानों को ग्रीन जोन घोषित कर दिया गया है।
तहसील मोतीपुर के ग्राम विलास गली, छोटीबाजार, ग्राम बलसिंहपुर, मोतीपुर कालोनी, थाना सुजौली के ग्राम चफरिया व सुजौली, तहसील सदर के थाना कोतवाली देहात अंतर्गत ग्राम बंजारीमोड़ झूरियां, ग्राम फुटहा, कटी चौराहा, ग्राम गड़रियनपुरवा, छावनी सरकार में कोरोना मरीज मिला था।
वहीं कोतवाली नगर के मोहल्ला चॉदपुरा, मोहल्ला किला, कानूनगोपुरा उत्तरी, थाना दरगाह शरीफ के मोहल्ला काजीकटरा, थाना रिसिया के मोहल्ला नानकपुरा, थाना रानीपुर ग्राम पिपरिया महिपाल सिंह, ग्राम पंडितपुरवा कटघरी में भी कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाए गए थे।
तहसील नानपारा थाना नवाबगंज के ग्राम रामबट्टी, रामनारायण पुरवा, कोतवाली नानपारा के ग्राम केसवापुर, लोधनपुरवा, थाना मटेरा के ग्राम सेखौली, थाना पयागपुर के भूपगंज बाजार, बड़ी मैना, थाना हुजूरपुर के ग्राम नौबस्ता, तहसील महसी के थाना रामगांव के ग्राम धन्नीपुरवा, थाना हरदी के ग्राम बैसनपुरवा टेपरा, तहसील कैसरगंज के जरवलरोड बाजार, थाना फखरपुर के ग्राम यादवपुरी में कोविड-19 के संक्रमित व्यक्ति पाये जाने के बाद क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया था।
वहीं क्षेत्र में 14 दिनों से कोई भी कोविड मरीज नहीं मिला है। इस पर मुख्य चिकित्साधिकारी की संस्तुति के आधार पर जिलाधिकारी ने इन सभी जगहों पर कंटेनमेंट जोन को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर उसे ग्रीन जोन घोषित कर दिया है।