फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा केंद्रों के स्थलीय सत्यापन के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जिले के 92 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र घोषित किया गया है। परीक्षा केंद्रों की सूची घोषित होते ही आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया था। जिला स्तरीय समिति की बैठक में डीएम ने सभी परीक्षा केंद्रों के स्थलीय सत्यापन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जिले में हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा आयोजित कराने के लिए 92 परीक्षा केंद्रों की सूची घोषित की गई थी। परीक्षा केंद्रों पर आपत्तियां देने की समय सीमा 13 जनवरी तक निर्धारित की गई थी। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में 92 परीक्षा केंद्रों के सापेक्ष निर्धारित समय सीमा में कुल 48 आपत्तियां प्राप्त हुई थीं। जिसमें अधिकांश आपत्तियों में मानक विहीन व संसाधन विहीन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाए जाने के संबंध में थी।
परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए डीएम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परीक्षा केंद्र निर्धारण समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में डीएम ने सभी विद्यालयों के स्थलीय सत्यापन करने के निर्देश उप जिलाधिकारियों को दिए हैं। परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के संबंध में अगली बैठक आगामी 20 जनवरी को होगी। बैठक में डीआईओएस डॉ. चंद्रपाल, सीआरओ अवधेश कुमार मिश्र, एसडीएम सदर सौरभ गंगवार, एसडीएम कैसरगंज महेश कुमार कैथल, एसडीएम नानपारा अजीत परेश, एसडीएम महसी रामदास, बीईओ सदर उपेंद्र त्रिपाठी, राजेश कुमार व घनश्याम लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें