फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पुलिस लाइन भेजे गए सुजौली व खैरीघाट के प्रभारी निरीक्षक

Thu, 07 Aug 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सुजौली के थाना प्रभारी पंकज कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इनके अतिरिक्त पांच एसआई के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है। इनमें थानाध्यक्ष खैरीघाट तथा हरदी व स्वाट टीम में शामिल एसआई भी शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रभारी निरीक्षक सुजौली पंकज कुमार सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया है।
विज्ञापन


वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना जरवलरोड प्रकाश चंद्र शर्मा को थानाध्यक्ष सुजौली बनाया गया है। स्वाट टीम के उपनिरीक्षक राशिद अली को थानाध्यक्ष खैरीघाट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। थानाध्यक्ष खैरीघाट सूरज कुमार पुलिस लाइन भेजे गए हैं। वरिष्ठ उपनिरीक्षक नानपारा आलोक सिंह को थानाध्यक्ष हरदी बनाया गया जबकि थानाध्यक्ष हरदी संजय कुमार सिंह को वाचक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें