फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम व सीडीओ ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। डीएम शंभु कुमार व मुख्य विकास अधिकारी अरविंद चौहान ने विकास खंड शिवपुर के ग्राम रखौना का भ्रमण कर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया। डीएम ने बैजनाथ व तिलक राम के निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण करते हुए कहा कि शीघ्र ही इनका निर्माण पूरा कर लें। गांव के भ्रमण के दौरान डीएम व सीडीओ ने ग्रामीणों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। मौके पर मौजूद अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने ग्रामवासियों को सुझाव दिया कि कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करें। हाथों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें तथा घर से बाहर निकलते समय मास्क, गमछे या रुमाल से मुंह को ढक लें। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रशिक्षु आईएएस सूरज पटेल, परियोजना निदेशक डीआरडीए अनिल कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी शिवपुर वीरेंद्र यादव, सहायक अभियंता आफताब हसन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें