फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ लाख बच्चों को खिलाई कीड़े मारने की दवा

विज्ञापन
बहराइच के मून एंड सन स्कूल में राष्ट्रीय कृमि दिवस पर दवा खाते बच्चे। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। राष्ट्रीय कृमि दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से पूरे जिले में एक साथ बच्चों को पेट के कीड़े मारने की दवा खिलाने के लिए गुरुवार को अभियान चलाया गया। इस दौरान स्कूलों में शिविर लगाकर करीब डेढ़ लाख छात्र-छात्राआें को दवा खिलाई गई। साथ ही बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय कृमि दिवस के अवसर पर शहर के विभिन्न स्कूलों में अभियान चलाया गया। नौवागढ़ी स्थित मून एंड सन पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य विनय मिश्रा व मुकुंद शुक्ला की देखरेख में बच्चों को पेट के कीड़े मारने की दवा खिलाई गई। इसी तरह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में प्रधानाचार्य उत्तम मिश्रा, सीमा हायर सेकेंड्री स्कूल में प्रधानाचार्य सुनील श्रीवास्तव आदि की देखरेख में बच्चों को दवा खिलाई गई।
रानीपुर के कटघरी सुग्रीव इंटर कॉलेज में बच्चों को दवा बांटी गई। इस दौरान प्रधानाचार्य हरीशचंद्र जायसवाल ने बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए सफाई पर जोर दिया। नानपारा के राहत जनता इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर 900 बच्चों को कीड़े मारने की दवा खिलायी गयी। प्रधानाचार्य दीनबंधु शुक्ला ने बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उधर, पयागपुर के रामनरायन सिंह इंटर कॉलेज खजुरी में प्रधानाचार्य शिवकुमार मिश्र ने लोगों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है और स्वस्थ व्यक्ति ही जीवन की विभिन्न चुनौतियों का सामना कर सकता है। इस दौरान प्रधानाचार्य ने बच्चों को फिट रहने की शपथ दिलाई और कृमि दिवस के उपलक्ष्य में 1120 छात्रों को एल्बेंडाजोल टेबलेट वितरित किए।
इस दौरान छात्रों ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर शिक्षक गिरजाशंकर पांडेय, अभिमुन्य तिवारी आदि मौजूद रहे। इसी तरह अन्य स्कूलों में भी बच्चों को पेट के कीड़े मारने की दवा दी गई। सीएमओ डॉ. सुरेश सिंह ने बताया कि गुरुवार को अभियान के दौरान जिले में करीब डेढ़ लाख छात्र-छात्राओं को पेट के कीड़े मारने की दवा खिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें