फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सियार के हमले में मासूम घायल, दहशत

Sun, 22 Nov 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रिसिया। परसा कोदी गांव में सियार के हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शनिवार को घर के सामने खेल रही छह वर्षीय बालिका पर सियार ने हमला कर उसे घायल कर दिया। परिजनों और ग्रामीणों के शोर मचाने पर सियार मौके से भाग गया। घायल बालिका को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक, गांव निवासी साकरून शनिवार दोपहर घर के पास खेल रही थी। इसी दौरान पास की झाड़ियों से निकले सियार ने उस पर हमला कर दिया। हमले में बालिका के पैर और पीठ पर गंभीर चोटें आईं। उसकी चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने शोर मचाते हुए किसी तरह सियार को खदेड़ा।

इससे पहले शुक्रवार शाम को भी सियार ने गांव में हमला किया था। उसने घर के बाहर खेल रहे चार वर्षीय रिहान अली और दो वर्षीय इरफान अली को निशाना बनाकर बुरी तरह नोंच लिया था। इस दौरान सियार ने गांव के छह अन्य लोगों पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। सभी घायलों का उपचार चल रहा है। लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीणों में दहशत है। डीएफओ सुंदरेसा ने बताया कि वनकर्मियों की टीम को मौके पर भेजा गया है। ग्रामीणों को सतर्क रहने और बच्चों को अकेले घर से बाहर नहीं निकलने देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें