फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: लुधियाना में घायल युवक की मेडिकल कॉलेज में मौत

Wed, 23 Apr 2025 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। ग्राम पंचायत गंगूदेवर पंडितपुरवा निवासी सुभाष (30) लुधियाना में ऑटो पार्ट्स की फैक्टरी में काम करते थे। बीते 20 अप्रैल को वह एक बाइक सवार की टक्कर लगने से घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए चंडीगढ़ के निजी अस्पताल में ले जाया गया। सूचना पर पहुंचे परिजन उनका बेहतर इलाज कराने के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण बाद उन्हेंं मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना से पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन

मृतक के बड़े भाई शिव प्रसाद ने बताया कि चंडीगढ़ के अस्पताल मेंं इलाज के दौरान सुभाष की हालत में सुधार नहीं हो रहा था। इसी लिए उसे लखनऊ ला रहे थे। लेकिन रास्ते में तबियत और बिगड़ जाने से उन्हें सीधे बहराइच मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें