फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: किसान पाठशाला में मिली नई तकनीक की जानकारी

Sun, 14 Dec 2025 01:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच के ललुही गांव में किसान पाठशाला को संबो​धित करते अ​धिकारी। - स्रोत : विभाग
विज्ञापन
बहराइच। कृषि विभाग ने शनिवार को जिले की 109 ग्राम पंचायतों में किसान पाठशालाओं का आयोजन किया। इसी क्रम में, विकासखंड शिवपुर की ग्राम पंचायत ललुही में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी शिशिर कुमार वर्मा की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई।
विज्ञापन


कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राविधिक सहायक रामप्रकाश मौर्य व सुरेश बाबू, पाठशाला प्रभारी राहुल वर्मा, इफको प्रतिनिधि सर्वेश द्विवेदी और प्रगतिशील किसान महेंद्र प्रताप सिंह सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे। शिशिर कुमार वर्मा ने किसानों को कृषक उत्पादक संगठन (एफपीओ) बनाकर सामूहिक खेती करने, मूल्य संवर्धन और सीधे बाजार में विक्रय पर बल दिया। इफको प्रतिनिधि सर्वेश द्विवेदी ने नैनो यूरिया व नैनो डीएपी के उपयोग से उर्वरक लागत घटाने की जानकारी दी।

प्रगतिशील किसान महेंद्र प्रताप सिंह ने प्राकृतिक खेती के लाभ बताए। राम प्रकाश मौर्य ने बताया कि शिवपुर ब्लॉक में प्राकृतिक खेती के 8 क्लस्टर बनाए गए हैं। राहुल वर्मा ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी दी, जबकि सुरेश बाबू ने एकीकृत कीट प्रबंधन (आईपीएम) अपनाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें