फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल में जल्द दौड़ेगी भारतीय रेल

विज्ञापन
नेपालगंज के बांके में स्थित रांझा एयरपोर्ट में व्यापारियों के साथ बैठक करते अर्थ मंत्री। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। नेपालगंज के जिला बांके के वाणिज्य संघ के अध्यक्ष नंदलाल वैश्य ने बताया कि नेपाल के अर्थ मंत्री युवराज खातिबड़ा के साथ बैठक रांझा एयरपोर्ट नेपालगंज में हुई, जिसमें जल्द ही भारतीय रेल नेपाल में दौड़ने तथा 150 बीघा जमीन में नेपाल के नौबस्ता में इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट बनाए जाने पर सहमति जताई गई।
विज्ञापन

नेपालगंज के बांके जिला के वाणिज्य संघ के अध्यक्ष नंदलाल वैश्य ने बीते दिन नेपाल के अर्थ मंत्री युवराज खातिबड़ा के साथ रांझा एयरपोर्ट परिसर में बैठक की। इस दौरान अर्थ मंत्री ने कहा कि इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट का निर्माण नया औद्योगिक क्षेत्र नौबस्ता नेपाल में 150 बीघा जमीन में बनाया जाएगा। इसको लेकर बातचीत हो गई है। इसके निर्माण से व्यापारिक क्षेत्र में वृद्धि होगी। साथ ही नेपाल में ही लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
घी निर्यात को लेकर दिल्ली से बात करने की बात बतायी। साथ ही अर्थ मंत्री ने बताया कि नेपालगंज से दिल्ली उड़ान को लेकर व्यापारियों से चर्चा हुई। इससे व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि ब्रॉडगेज रेल लाइन को भी लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

वाणिज्य संघ के अध्यक्ष ने यह भी बताया कि पूर्व में हुई दिल्ली में बैठक के दरमियान भैरहवा व नेपालगंज में ब्रॉडगेज रेल लाइन भारत सरकार की ओर से बनाने को लेकर रास्ता साफ हो चुका है। जल्द ही भारतीय ट्रेन नेपालगंज में दौड़ेगी। इस मौके पर नेपालगंज के पुलिस अधीक्षक बीर बहादुर ओली, जिलाधिकारी बांके कुमार बहादुर खड़का, भंसार प्रमुख शांतिराम निरौला सहित केंद्रीय भंसार के अधिकारी व अन्य विभागों के प्रमुख मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें