फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकियों की घुसपैठ की सूचना से सीमा पर चौकसी

विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा पर एलर्ट के बाद रुपईडीहा में आने-जाने वाले लोगों की तलाशी करते एसएसबी के जवान। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
रुपईडीहा (बहराइच)। उत्तर प्रदेश में आईएसआईएस से जुड़े दो आतंकियों की घुसपैठ की सूचना गोरखपुर जोन कार्यालय से मिली। इनपुट मिलने के बाद नेपाल सीमा से जुड़े जिलों में अलर्ट घोषित कर दिया गया। वहीं, नेपाल सीमा से सटे जिलों में भी चौकसी बढ़ा दी गयी है। इसे लेकर सीमा पर एसएसबी और पुलिस के जवानों ने सघन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। हर आने-जाने वाले की गहनता से जांच की जा रही है। एसएसबी व पुलिस के जवान रेलवे स्टेशन, बस अड्डे समेत अन्य स्थानों पर भी लोगों की जांच कर रहे हैं। सतर्कता को लेकर लोगों के पहचान पत्र भी देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन

खुफिया एजेंसियों की ओर से दक्षिण भारत से जुडे आईएसआईएस के दो आतंकियों ख्वाजा मुईनुद्दीन और अब्दुल समद की पहचान के साथ फोटो भी पुलिस को भेजे गए हैं। इन दोनों आतंकियों के भारत-नेपाल सीमा से सटे किसी जिले से नेपाल भागने की सूचना जारी की गयी है। गोरखपुर जोन कार्यालय से इनपुट मिलने के बाद नेपाल सीमा से सटे जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। यह आतंकी पुणे विस्फोट के साथ ही अन्य कई घटनाओं में शामिल रहे हैं। इन दोनों आतंकियों के नेपाल से भागने की कोशिश की सूचना के बाद एसएसबी और पुलिस चौकन्नी हो गयी है। एसएसबी के जवानों की ओर से नेपाल की खुली सीमा में गश्त बढ़ा दी गयी है। नेपाल सीमा पर हर आने-वाले की गहनता से जांच की जा रही है।
उधर, एसपी डॉ. गौरव ग्रोवर के निर्देश पर सीमा से सटे नवाबगंज, रुपईडीहा, मुर्तिहा, सुजौली, मोतीपुर समेत अन्य थानों की पुलिस ने भी सीमा पर सुरक्षा को लेकर चौकसी बढ़ा दी है। एसएसबी और पुलिस के जवान सीमा से गुजरने वाले हर व्यक्ति की गहनता से जांच कर रहे हैं। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों से जाने वाले यात्रियों की जांच की जा रही है। उनके पहचान पत्र भी एसएसबी व पुलिस के जवान चेक कर रहे हैं। लोगों को पूछताछ के बाद ही सीमा पार करने की अनुमति दी जा रही है।
विज्ञापन

यात्रियों के पहचान पत्र की भी जांच
सशस्त्र सीमा बल 42वीं वाहिनी के कमांडेंट प्रवीण कुमार ने बताया कि आईएसआईएस के आतंकियों को लेकर सीमा पर चौकसी बढ़ाई गई है। सीमा चौकी पर जवानों की ओर से सघन जांच की जा रही है। डाग स्क्वायड के साथ ही स्कैनर की मदद से हर यात्री की जांच की जा रही है। पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम हर आने-जाने वाले यात्रियों और नागरिकों के पहचान पत्र की भी जांच कर रहे हैं। जंगल से सटे इलाकों में भी एसएसबी की ओर से गहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
जंगल से सटे इलाकों में गश्त बढ़ाने के निर्देश
पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि गोरखपुर जोन की ओर से दो संदिग्ध आतंकियों के नेपाल सीमा से भागने का इनपुट दिया गया है। इसके बाद नेपाल सीमा से सटे सभी थानों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। जंगल से सटे इलाकों में गश्त बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें