फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बौंडी क्षेत्र में 25 स्थानों पर स्थापित होंगी देवी प्रतिमाएं

Sun, 04 Oct 2026 01:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बौंडी। दुर्गा पूजा और रामलीला के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर शनिवार को बौंडी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी संजीव वर्मा ने की।
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि इस वर्ष थाना क्षेत्र में 25 स्थानों पर देवी प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी, जबकि दो स्थानों पर रामलीला का मंचन होगा। उन्होंने सभी पंडाल संचालकों को सीसीटीवी कैमरे लगवाने और स्वयंसेवकों की तैनाती के निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी के लिए पुलिस ने सभी आयोजकों को व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा है। आयोजकों को प्रतिदिन सुरक्षा संबंधी फोटो और वीडियो ग्रुप में साझा करने होंगे।

उन्होंने किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए। साथ ही डीजे की आवाज निर्धारित मानक के अनुसार रखने और त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की।
विज्ञापन


बैठक में खैरा चौकी प्रभारी दीपेंद्र सिंह, एसआई प्रदीप गंगवार, एसआई ब्रह्मदेव पांडेय के अलावा राकेश पाल, कमलेश चौहान, अनुराग पाठक, मुकेश मिश्रा, योगेंद्र यादव, चंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें