बहराइच के इंदिरा गांधी स्टेडिय में क्रिकेट मैच खेलते खिलाड़ी। -संवाद
बहराइच। शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम में चल रहे रविंद्रनाथ सिंह मेमोरियल सीनियर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को फ्यूजन क्रिकेट अकादमी और विनर्स क्लब के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें फ्यूजन ने 49 रन से जीत दर्ज की। टूर्नामेंट का उद्घाटन डीसीए के फाउंडर इशरत महमूद खान ने किया।
टॉस जीतकर विनर्स क्लब ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए फ्यूजन की टीम ने 25 ओवर में एक विकेट पर 132 रन बनाए। जिसमें साहिल ने 27 और आरुष ने 22 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में युग पांडेय ने तीन और अक्षत ने दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी विनर्स क्लब की पूरी टीम 83 रन पर सिमट गई। यश श्रीवास्तव ने 22 रन बनाए, जबकि फ्यूजन की ओर से जीशान ने तीन और प्रतीक पांडेय ने दो विकेट झटके। इस मौके पर डीसीए अध्यक्ष अमित ठाकुर, सचिव शशिद हुसैन चांद, संयुक्त सचिव तौहीद उल्लाह, जिला उपक्रीड़ाधिकारी अब्दुल अहद समेत आयोजक और क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।