फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस को मुसलमान होने की मिल रही सजा

विज्ञापन
30 बीएचआर 14 - नानपारा में आयोजित एआईएमआईएम के सम्मेलन में मंचासीन असदुद्दीन ओवैसी। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
नानपारा (बहराइच)। देश का संविधान हर किसी को अपने धर्म का प्रचार-प्रसार करने की इजाजत देता है। लेकिन प्रदेश की योगी सरकार आईएएस इफ्तखारुद्दीन को छह साल पुराने वीडियो को आधार बनाकर परेशान कर रही है। यह बातें एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने नानपारा में आयोजित जनसभा में कहीं। उन्होंने शिवपाल के साथ गठबंधन के सवाल पर कहा कि अभी दोबारा मुलाकात होगी तब आगे की बात तय होगी। अभी चुनावी मौसम के बारे में ज्यादा बात नहीं हुई है।
विज्ञापन

नानपारा तहसील के राजा बाजार कोठी के पास स्थित मैरिज हाल में गुरुवार को ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। जहां उन्होंने कहा कि नानपारा में एक ही बिस्तर पर दो पार्टियां हैं। पत्नी एक पार्टी से विधायक है तो पति दूसरी पार्टी का सदस्य। अब सोचो विकास कैसे होगा। भाजपा कहती है कि सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर कार्य कर रही है, लेकिन कोरोना काल में लोगों को ऑक्सीजन व चिकित्सीय सुविधाएं नहीं मिल सकीं। गरीब जनता बिना इलाज के तड़पती रही। कोरोना की दूसरी लहर में कम से कम एक लाख लोगों की मौत हुई है। नदियों व तालाबों में लाशें तैर रही थीं। लोगों को अंतिम संस्कार करने के लिए लकड़ियां तक नहीं मिलीं। भाजपा सरकार विकास के झूठे दावे कर रही है।
ओवैसी ने कहा कि हम पर वोट कटवाने का आरोप लगा रहे हैं। यूपी में 71 प्रतिशत हिंदुओं ने बीजेपी को वोट किया और 75 प्रतिशत मुसलमानों ने सपा-बसपा को वोट दिया। सपा में अखिलेश परिवार के ही तीन लोग चुनाव हार गए। इनका वोटर ही मोदी को वोट डाल आया। उन्होंने कहा कि जब हम शिवसेना को हरा सकते हैं तो यहां शिवसेना के सगे भाई बीजेपी को क्यों नहीं हरा सकते। हैदराबाद में हमने बीजेपी को हराया। किशनगंज बिहार में तीन लाख वोट हासिल किए। बिहार में 19 सीट पर हम लड़े, हमारे पांच विधायक जीते तो पूरे भारत में तूफान मच गया कि कैसे मजलिस के विधायक जीत गए। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली, प्रदेश सचिव अल्ताफ अहमद, भावी प्रत्याशी मौलाना लईक, जिलाध्यक्ष राशिद जमील समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

चुनाव आयोग को लिखेंगे पत्र
नानपारा में जनसभा की अनुमति मिलने में प्रशासनिक आनाकानी की बात पर ओवैसी ने चुटकी ली। ओवैसी ने बताया कि अगर ज्यादा करेंगे तो चुनाव आयोग को पत्र लिख दूंगा कि इन अधिकारियों के रहते निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें