फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमक्खियों का छत्ता हटाने में लगी आग

Sun, 17 Apr 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/श्रावस्ती
विज्ञापन
अाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 तिलकपुर गांव में रविवार को आग दिखा कर मधुमक्खी को भगाते समय एक घर में आग लग गई। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया लेकिन तब तक घर में रखे करीब तीस हजार रुपये सामान जल कर राख हो गया। इस अगिभनकांड में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन


गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम तिलकपुर निवासी श्याम लाल पुत्र चेलाराम के घर में मधुमक्खियों ने एक छोटा छत्ता बना रखा था। छत्ते को तोड़ने व मधुमक्यिों को भगाने के लिए श्याम लाल के घर की एक महिला ने डंडें में कपड़ा बांधकर उसमें मिट्टी का तेल डालकर आग से मधुमक्खियों को भगाने का प्रयास किया।

इसी बीच घर में रखे कंडे व पुआल में आग लग गई। आग को बढ़ता देख महिला घर से बाहर निकल कर शोर मचाया। शोर सुनते ही ग्रामीणों ने आग को बुझाने का अथक प्रयास किया। आग को बढ़ता देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना दमकल कर्मियों को दी।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। इस अगिभनकांड में करीब तीस हजार रुपये की संपत्ति के क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें