फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: निराश्रित गोवंश पर गिरी हाईटेंशन लाइन, आठ की मौत

Wed, 18 Jun 2025 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
पयागपुर (बहराइच)। ग्राम पंचायत अकरौरा में सोमवार की शाम निराश्रित गोवंश के झुंड पर हाईटेंशन सप्लाई का तार गिर पड़ा। इससे चपेट में आए आठ गोवंशों की मौके पर ही झुलस कर मौत हो गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों में इसे लेकर बिजली विभाग के जिम्मेदारों के खिलाफ गहरा आक्रोश है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अंकित वर्मा ने बताया कि मृतक गोवंश का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें दफन करवा दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अग्रिम कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दी गई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि निराश्रित गोवंश खेतों में घास खा रहे थे। इसी दौरान अचानक उन पर हाईटेंशन लाइन का तार गिर पड़ा। इसकी चपेट में आकर एक-एक कर आठ गोवंश की दर्दनाक मौत हो गई। नाराज ग्रामीणों ने आठ गोवंश की मौैत का जिम्मेदार पशुपालन विभाग व बिजली विभाग के जिम्मेदारों को बताया है। लगातार शिकायत के बाद भी निराश्रित गोवंश को गोआश्रय स्थल नहीं भेजा गया। इसी कारण उनकी मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने जर्जर तारों की नियमित जांच कर उन्हें बदलवाने की मांग भी की है।
विज्ञापन


एचटी लाइन के टूटे तार को सही करवा दिया गया है। अगर कोई पशुपालक मृतक गोवंश का दावा करते हुए आवेदन करता है तो मुआवजे की कार्रवाई भी पूरी की जाएगी।
रवि त्रिपाठी, एसडीओ बिजली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें