फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट

Tue, 07 Mar 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में आतंकियों की मौजूदगी की पुष्टि होने के बाद गृह मंत्रालय ने नेपाल सीमा से सटे जिलों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। जिसके चलते डीएम व एसपी ने भी सभी थानों की फोर्स को सीमा से सटे इलाकों में चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। एसएसबी ने भी नेपाल की खुली सीमा के साथ आने-जाने वालों की कड़ी निगरानी शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


मध्य प्रदेश के ट्रेन ब्लास्ट कांड के संदिग्ध आईएसआईएस आतंकियों के लखनऊ के हाजी कॉलोनी में छिपे होने की पुष्टि हो चुकी है। आतंकियों की पुष्टि होने के बाद एटीएस व पुलिस ने इलाके को घेर लिया है। वहां की घटना पर जिले के लोग टीवी पर नजर गड़ाए हुए हैं। लगातार फायरिंग होने के बाद गृह मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश समेत अन्य प्रदेशों के नेपाल सीमा से सटे जिलों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।

गृह मंत्रालय के आदेश के बाद बहराइच जनपद में भी हाई अलर्ट घोषित हो गया है। अपर पुलिस अधीक्षक नगर दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। सभी थानों की फोर्स को डीएम व एसपी द्वारा चौकसी बरते जाने के निर्देश दिए गए हैं। जबकि एसएसबी की ओर से भी सीमा पर कड़ी निगरानी की जा रही है। हर आने-जाने वाले की सघन तलाशी ली जा रही है। डाग स्क्वॉयड को भी सुरक्षा में लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें