फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिड्डियों के हमले को देखते हुए हाईअलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। टिड्डियों का झुंड लगातार फसलों को बर्बाद करने के लिए अलग-अलग जिलों से होकर गुजर रहा है। बलरामपुर जिले में टिड्डियों के दल के हमले की सूचना और उनके श्रावस्ती की ओर बढ़ने की जानकारी होने के बाद जिला प्रशासन ने पूरी तरह से अलर्ट जारी कर दिया है। संभावना जताई जा रही है कि नेपाल सीमा के रास्ते टिड्डियों के हमले खेतों में हो सकते हैं। इसको देखते हुए जिला प्रशासन सतर्कता बरत रहा है।
विज्ञापन

राजस्थान, पंजाब एवं हरियाणा के विभिन्न क्षेत्रो में टिड्डी दल के प्रकोप के बाद पाकिस्तानी टिड्डी दल मध्य प्रदेश होते हुए बुंदेलखण्ड क्षेत्र एवं आगरा जनपद में प्रवेश कर हरी-भरी वनस्पतियों को नुकसान पहुंचा चुका है। उपकृषि निदेशक आरके सिंह ने बताया कि टिड्डी दल कुछ समय के लिए मध्य प्रदेश की ओर लौट गया था, परन्तु वर्तमान समय में टिड्डी दल उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ, आजमगढ, जौनपुर, वाराणसी, चन्दौली, कुशीनगर, बस्ती सुल्तानपुर, गोरखपुर, सिद्वार्थनगर, फैजाबाद एवं बलरामपुर में भी आ चुका है तथा बलरामपुर से श्रावस्ती की ओर बढ़ गया है।
इस प्रकार टिड्डी दलों का आक्रमण जनपद बहराइच में भी संभावित है। सरकार द्वारा पूर्व से ही हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। प्रदेश के प्रत्येक जिले में जिलाधिकारी के पर्यवेक्षण एवं मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में टीम बनाई गयी है। इसमें उप कृृषि निदेशक, जिला कृृषि अधिकारी एवं जिला कृृषि रक्षा अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी एवं जिला गन्ना अधिकारी सदस्य है। यह टीम जिले स्तर पर टिड्डी दल के प्रकोप की निगरानी का कार्य एवं टिड्डी दल के प्रकोप से सुरक्षा हेतु आवश्यक उपाय एवं रोकथाम हेतु समुचित कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

ऐसे करें बचाव
डीडी कृषि ने बताया कि किसान भाई टिड्डी दल के प्रकोप की स्थिति में तत्काल कृृषि विभाग के अधिकारियों व क्षेत्रीय कर्मचारियों को सूचित करते हुए ढोल, टीन के डब्बों, थालियों आदि को जोर-जोर से बजाते हुए शोर मचायें। शोर से टिड्डी दल आस-पास के खेतों में आक्रमण नहीं कर पाएंगे। कृृषि विभाग में समस्त क्षेत्रीय कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में टिड्डी दल के प्रकोप की सतत निगरानी करते रहें और किसान भाइयों को इससे बचाव की जानकारी उपलब्ध कराएं।
कंट्रोल रुम स्थापित
टिड्डी दल के प्रकोप को देखते हुए कंट्रोल रुम बना दिया गया है। किसान कृृषि विभाग के कन्ट्रोल रूम नम्बर-05252-237020, जिला कृृषि रक्षा अधिकारी के मोबाइल नंबर-9839206867 अथवा जिला कृृषि अधिकारी के मोबाइल नम्बर-9455488530 पर सूचित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें