फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: लखनऊ व गोंडा मार्ग पर नौ अगस्त तक नहीं चलेंगे भारी वाहन

Sat, 12 Jul 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सावन माह में जलाभिषेक के लिए उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ व कांवड़ यात्रा के मद्देनजर रूट डायवर्जन लागू किया गया है। इसके तहत अब भारी व कॉमर्शियल वाहन नौ अगस्त तक गोंडा होते हुए अयोध्या व कैसरगंज और बाराबंकी होते हुए लखनऊ नहीं जा सकेंगे। सभी भारी व कॉमर्शियल वाहनों को बदले हुए रूट से लंबा सफर तय कर गंतव्य तक जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

सावन माह में जलाभिषेक के लिए लाखों श्रद्धालु पयागपुर स्थित बाबा बागेश्वरनाथ, गोंडा स्थित पृथ्वीनाथ मंदिर व अयोध्या जाते हैं। बाराबंकी स्थित महादेवा मंदिर में भी लाखों श्रद्धालु जलाभिषेक करते हैं। श्रद्धालु कांवड़ लेकर विभिन्न मार्गों से पैदल ही जलाभिषेक के लिए जाते हैं। इसे देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है।
एएसपी नगर रामानंद कुशवाहा ने बताया कि सभी प्रकार के भारी व कॉमर्शियल वाहनों के बाराबंकी होते हुए लखनऊ जाने पर पाबंदी लगाई गई है। लखनऊ जाने वाले सभी कॉमर्शियल व भारी वाहन टिकोरा मोड़ से चहलारी घाट पुल होते हुए सीतापुर के रास्ते लखनऊ जाएंगे। इसी प्रकार भारी व कॉमर्शियल वाहनों के गोंडा होते हुए अयोध्या जाने पर भी पाबंदी लगाई गई है। गोंडा से अयोध्या जाने वाले वाहन दोनक्का तिराहे से बलरामपुर मार्ग होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे। गोंडा की ओर से आने वाले वाहन करनैलगंज से हुजूरपुर होते हुए टिकोरा मोड़ पहुंचेंगे और फिर चहलारी घाट होते हुए रवाना होंगे। यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसका नंबर 9454417662 है। किसी भी प्रकार की जानकारी या मदद के लिए वाहन चालक इस पर फोन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें