फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बहराइच तक पहुंची नेपालगंज में हो रहे प्रदर्शन की आंच; एसएसबी अलर्ट; बॉर्डर पर पुलिस ने डाला कैंप

Tue, 09 Sep 2025 03:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

नेपालगंज में हो रहे प्रदर्शन की आंच बहराइच तक पहुंच गई है। एसएसबी अलर्ट मोड पर है। वहीं पुलिस अधिकारियों ने बॉर्डर पर कैंप डाल दिया है। आगे पढ़ें और जानें ताजा अपडेट...
विज्ञापन
नेपालगंज में प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में बहराइच के रुपईडीहा-नेपाल बॉर्डर पर मंगलवार को कुछ लोगों ने उग्र प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन नेपाल में कई सोशल मीडिया एप बैन किए जाने के विरोध में किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने जगह-जगह तोड़फोड़ और आगजनी की। प्रदर्शन नगर पालिका, बीपी चौक व धम्मबोझी चौक पर हुआ। इस दौरान मामला कंट्रोल करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। साथ ही आंसू गैस छोड़नी पड़ी।   

विज्ञापन


बताते चलें कि बहराइच से सटे नेपालगंज में प्रदर्शनकारियों द्वारा जमकर प्रदर्शन किया गया। बीपी चौक समेत जगह-जगह टायर जलाकर प्रदर्शन को उग्र बनाने की कोशिश की। नेपालगंज के बीपी चौक पर प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जिस तरह सरकार ने सुनियोजित तरीके से गोली चलवाई है, वो बेहद निंदनीय है। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए ओली सरकार की बर्खास्तगी की मांग की। 

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि युवाओं पर गोली चलाने का खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। इस दौरान कई स्थानों पर पुलिस से नोकझोंक भी हुई। कहा कि प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा, जब तक प्रधानमंत्री केपी ओली अपना पद नहीं छोड़ देते। वहीं इस दौरान रुपईडीहा बॉर्डर पर आवागमन बाधित रहा। एसएसबी सर्तक मोड है। पुलिस अधिकारी नेपाल की गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के लिए बॉर्डर पर कैंप डाले हुए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें