रुपईडीहा में शुक्रवार को आयोजित क्रिकेट मैच प्रतियोगिता में बैटिंग करते एसएसबी जवान।
- फोटो : BAHRAICH
नानपारा (बहराइच)। अगैया स्थित खेल मैदान में शुक्रवार को एसएसबी की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया, जिसमें मुख्यालय की टीम ने एफ कंपनी की टीम को हराकर जीत दर्ज की। इसके बाद विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
नानपारा तहसील अंतर्गत अगैया में स्थित खेल मैदान में एसएसबी की ओर से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इस दौरान खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कमांडेंट प्रवीण कुमार ने कहा कि जवानों में छिपी प्रतिभा को बचाये रखना और जवानों के मानसिक तनाव को दूर करने के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया है। पहला मैच वाहिनी मुख्यालय व एफ कंपनी के बीच खेला गया। एफ कंपनी के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 88 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वाहिनी मुख्यालय की टीम ने मात्र आठ ओवर में ही 89 रन बना लिए। वाहिनी मुख्यालय की टीम की ओर से अजय कुमार ने सर्वाधिक 25 गेंदों में 40 रन बनाए। इस मौके पर निरीक्षक जेके त्रिपाठी, अनुज कुमार पाठक, मोहिंदर सिंह, मदनलाल आदि मौजूद रहे।