बहराइच। गुरू पूर्णिमा रविवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। चित्तौरा के बेरिया मंदिर, मरीमाता मंदिर, सिद्धनाथ मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ा रहा। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल तक गुरू की पूजा की गई। श्रद्धालुओं ने दानकर आशीर्वाद प्राप्त किया। देश में फैले कोरोना बीमारी के चलते मंदिरों में मेले का आयोजन नहीं हो सका।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवकों ने भगवा ध्वज का पूजन अर्चन किया। नगर स्थित संघ कार्यालय राजेंद्र भवन में ही सामाजिक दूरी का पालन करते हुए गुरु पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी विकास खंडों एवं न्याय पंचायतों पर कुटुंब शाखा के माध्यम से गुरु पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ।
संघ के प्रचारक प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख राज किशोर ने कहा कि समस्त संसार में भारतवर्ष ही एकमात्र ऐसा सनातन राष्ट्र है। जिसमें गुरु शिष्य की महान एवं अतुलनीय परंपरा को जन्म दिया है। मनुष्य को संपूर्ण ज्ञान देकर उसे किसी विशेष ध्येय के लिए समर्पित हो जाने की प्रेरणा देने वाले गुरु केवल भारत की धरती पर ही अवतरित होते हैं। गुरु पूजन कार्यक्रम में जिला प्रचारक राहुल, जिला प्रचार प्रमुख अतुल गौड़, नगर कार्यवाह भूपेंद्र, सह नगर कार्यवाह रमेश पाठक, नगर प्रचारक पंकज, विस्तारक आकाश, पुष्पम, लव, धर्मेंद्र सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
वहीं रिसिया नगर के नानक पूरा मोहल्ले के पंचवटी सीता राम आश्रम पर गुरू पूर्णिमा पर पंडित रविशंकर मिश्रा के शिष्यों ने गुरु पूर्णिमा के पर्व पर गुरू की पूजां अर्चना की। भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत वर्मा, सुदीश अग्रवाल, हनुमान सिंह, राजेश, सरोज, रोहित समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
सुंदर कांड का आयोजन
शहर के डालमिया धर्मशाला में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरुदेव स्वामी परमानंद जी महाराज के शिष्यों ने पूजा व सुंदर कांड का पाठ किया। इस मौके पर कैलाश नाथ डालमिया, पुरुषोत्तमदास अग्रवाल, सनत कुमार शुक्ल, राज कुमार सिंह, दिलीप गुप्त, नंद कुमार माहेश्वरी, नागेश रस्तोगी, गंगोत्री प्रसाद त्रिपाठी, राकेश कुमार सिंह, रमेश चंद्र तिवारी, मदन अवस्थी, हृषिकेश मिश्र, साकेत तिवारी, मस्त राम ने प्रात: गुरु पूजन किया।