फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट प्रूफ जैकेट व पर्याप्त पुलिस बल के साथ ही डालेें दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सभी थानाध्यक्ष अपने क्षेत्र के अपराधियों की सूची बनाकर उन पर नजर बनाए रखें। जेल से छूटने वाले अपराधियों पर विशेष नजर रखी जाए। जेल से छूटने के बाद वह किसी भी तरह का अपराध न कर सकें, इसकी पूरी निगरानी रखें। पुलिस अपराधियों की दिनचर्या का पूरा ब्यौरा अपने पास रखे। पुलिस बुलेट प्रूफ जैकेट व पर्याप्त पुलिस बल के साथ ही दबिश डाले। यह बातें डीआईजी डॉ. राकेश सिंह ने कहीं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में क्राइम मीटिंग हुई, जिसकी अध्यक्षता डीआईजी डॉ. राकेश सिंह ने की। इस दौरान डीआईजी ने सभी थानाध्यक्षों व पुलिस अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कानपुर में मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए पुलिस के जवानों की शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
डीआईजी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने क्षेत्र के अपराधियों की सूची तैयार कर लें। वह कहां है, इस बात की भी जानकारी कर लें। जेल से छूटने के बाद अपराधी पर पूरी नजर बनाए रखें और यह जरूर पता करें कि उसकी जीवन शैली में बदलाव आया या नहीं। एसपी विपिन मिश्रा ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए कि लंबित विवेचनाओं का निस्तारण जल्द से जल्द किया जाए। बीट सिपाही अपनी आरक्षी बीट बुक को भरकर रखें। रात में गश्त कर हो रहीं घटनाओं पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि थाने पर आने वाले फरियादियों से दुर्व्यवहार की शिकायत नहीं आनी चाहिए। इस मौके पर एएसपी नगर ज्ञानंजय सिंह, एएसपी देहात अशोक कुमार, नगर सीओ टीएन दूबे, नानपारा सीओ जंग बहादुर यादव, कैसरगंज सीओ अरुणचंद्र, महसी सीओ शंकर प्रसाद, मोतीपुर सीओ कमलेश सिंह, पयागपुर सीओ नरेश सिंह, नगर कोतवाल आरपी यादव, देहात कोतवाल बृजेश पांडेय, दरगाह थानाध्यक्ष मधुपनाथ मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें