फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौनिहालों की शिक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध : विधायक

Wed, 01 Apr 2026 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
नियर हाईस्कूल ​भिनगा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्र को ​शिक्षण सामग्री प्रदान करते विधायक 
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रावस्ती। जूनियर हाईस्कूल भिनगा में बुधवार को स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विधायक रामफेरन पांडेय, डीएम अश्विनी कुमार पांडेय व सीडीओ शाहिद अहमद ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद अभियान की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विधायक ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार नौनिहालों की शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक सुधार कर जन-जन के लिए सुलभ बनाया है। साथ ही पारदर्शी तरीके से अभिभावकों के खाते में ड्रेस की धनराशि भेजी जाती है।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि इस अभियान के तहत छह व उससे अधिक आयु के बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन विद्यालय में कराया जाए, जिससे कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन कायाकल्प के सभी पैरामीटर्स पर कार्य करके बेसिक शिक्षा से जुड़े प्रत्येक विद्यालय में पेयजल, शौचालय, स्मार्ट क्लास और फर्नीचर की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

इस दौरान विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर एडीएम अमरेंद्र कुमार वर्मा, बीएसए अजय कुमार गुप्ता व आशुतोष पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें