श्रावस्ती। आकांक्षी जनपद अंतरजनपदीय स्थानांतरण संघर्ष मोर्चा के बैनर तले सात अप्रैल को जिले के शिक्षक प्रदर्शन करेंगे। संघर्ष मोर्चा के आशीष मिश्रा ने बताया कि वरिष्ठता क्रम आधारित अंतरजनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया को तत्काल बहाल करने की मांग लगातार की जा रही है। बावजूद इसके हमारी मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसी मांग को लेकर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री, बेसिक शिक्षा मंत्री और विभाग के उच्चाधिकारियों को मांग पत्र दिया जाएगा, ताकि आकांक्षी जनपदों के वो शिक्षक जो वर्षों से अपने गृह जनपद से अलग सेवाएं दे रहे हैं, उन्हें वरिष्ठता के आधार पर न्याय मिल सके।