फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नए साल पर मिला 10 आधुनिक पीआरवी का तोहफा

Fri, 02 Jan 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच के पुलिस लाइन से पीआईवी वाहनों को रवाना करते एसपी। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। नए साल पर जिले के विभिन्न थानों को दस पीआरवी (पुलिस रिस्पांस वाहन) की साैगात मिली है। बृहस्पतिवार को एसपी रामनयन सिंह ने विभिन्न पुलिस थानों को आवंटित किए गए 10 पीआरवी को पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह कदम सुरक्षा व्यवस्था को गति प्रदान करेगा और अपराधों पर अंकुश लगाने में सक्रिय भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन


एसपी सिंह ने बताया कि जीपीएस सिस्टम से लैस ये वाहन जिले के थाना कोतवाली नगर, कोतवाली देहात, रिसिया, फखरपुर, कोतवाली नानपारा, खैरीघाट, हरदी, मोतीपुर, जरवल रोड तथा रामगांव में भेजे जा रहे हैं। इस सुविधा के बढ़ जाने से 112 इमरजेंसी हेल्पलाइन पर प्राप्त कॉल करने पर मात्र कुछ मिनटों में घटनास्थल पर पहुंचेंगे।

विशेष रूप से ग्रामीण एवं संवेदनशील क्षेत्रों में यह व्यवस्था महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों तथा यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करेगी। इस अवसर पर एएसपी नगर अशोक कुमार सिंह, एएसपी ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी , समस्त क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, प्रभारी डायल-112 समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें