फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलीय क्रीड़ा समारोह में गोंडा व बहराइच का दबदबा

Wed, 18 Nov 2015 10:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर के पुलिस लाइन मैदान में चल रहे माध्यमिक विद्यालयों के मंडलीय क्रीड़ा समारोह में बुधवार को दूसरे दिन गोंडा और बहराइच के स्कूलों के छात्रों का दबदबा रहा।
विज्ञापन


छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। ऊंची कूद, दौड़ समेत विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं हुईं।

पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में चल रहे मंडलीय क्रीड़ा समारोह की शुरुआत बुधवार सुबह जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने छात्र-छात्राओं को संबोधित कर किया।

इसके बाद सीनियर वर्ग ऊंची कूद प्रतियोगिता हुई। इसमें बहराइच के परविंदर विश्वकर्मा अव्वल रहे। वहीं बलरामपुर के राजकुमार यादव द्वितीय व गोंडा के विनय कुमार शर्मा तृतीय रहे।
विज्ञापन


बालिका वर्ग में गोंडा की शीलू यादव प्रथम, बलरामपुर की स्वाती मिश्रा द्वितीय और ऋाषिका यादव तृतीय रहीं। पांच हजार मीटर सीनियर वर्ग दौड़ प्रतियोगिता में बहराइच के सूरज कुमार प्रथम, गोंडा के इंतजार अली द्वितीय व प्रभुदीन गोंडा तृतीय रहे।

पांच हजार मीटर बालिका सीनियर वर्ग में बलरामपुर की अंशिका सिंह प्रथम, गोंडा की सरिता यादव द्वितीय व श्रावस्ती की सुषमा तृतीय स्थान पर रहीं।

गोला क्षेपण सीनियर बालिका वर्ग में गोंडा की शालू यादव प्रथम, शिवानी द्वितीय व बलरामपुर की समैया थोवई तृतीय रहीं। जबकि जूनियर वर्ग गोला क्षेपण में गोंडा की प्रीती यादव प्रथम, श्रावस्ती की करिश्मा द्वितीय व बहराइच की मांशी सिंह तृतीय रहीं।

मंडलीय क्रीड़ा समारोह के सह संयोजक डॉ. दीनबंधु शुक्ला ने बताया कि गुरुवार को मंडलीय रैली का समापन होगा। मुख्य अतिथि देवीपाटन मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक उदयराज यादव होंगे।

इस मौके पर प्रधानाचार्य घनश्याम बाजेपई, राजेंद्र गुप्ता, नईम, गजेंद्र मिश्र, गोरखनाथ पटेल, मधु चौधरी, खालिद मुर्तजा, वजीउद्दीन व माजिद अली शाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें