फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: धनतेरस पर बाजारों में बरसी लक्ष्मी, 225 करोड़ का कारोबार

Fri, 06 Nov 2026 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
धनतेरस पर खरीदारी करते लोग
विज्ञापन
बहराइच। धनतेरस पर शुक्रवार को बाजारों में खूब रौनक रही। सुबह से देर रात तक दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ती रही। महंगाई के बावजूद लोगों में त्योहार पर खरीदारी का उत्साह दिखा। जिले में करीब 225 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है। सबसे अधिक 70 करोड़ रुपये से ज्यादा के वाहन बिके। सराफा बाजार में 55 करोड़, बर्तन बाजार में 25 करोड़ और इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार में भी 25 करोड़ रुपये से अधिक की बिक्री होने का अनुमान है।
विज्ञापन

स्टीलगंज तालाब, चौक बाजार, छोटी बाजार, छावनी और सराफा बाजार में दिनभर चहलपहल रही। लोगों ने सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के, मूर्तियां और बर्तनों की खरीदारी की। कपड़ा बाजार में करीब 22 करोड़ और पटाखों का कारोबार 18 करोड़ रुपये से अधिक रहने का अनुमान है।
सराफा बाजार में हल्के जेवरों की मांग
सराफा व्यापार संघ के अध्यक्ष सुमित खन्ना ने बताया कि शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी सोने-चांदी के आभूषणों की खरीदारी हुई। महंगाई के चलते लोगों ने सोने के हल्के जेवर पसंद किए। चांदी की शुद्धता को लेकर पुराने चांदी के सिक्कों और ब्रिटिश शासनकाल के सिक्कों की मांग रही।
विज्ञापन

इंडक्शन चूल्हों की खूब हुई बिक्री
व्यवसायी मनीष ने बताया कि रसोई गैस की बढ़ती कीमतों के चलते इस बार इंडक्शन चूल्हों की मांग अधिक रही। एक दिन में 400 से ज्यादा इंडक्शन चूल्हे बिके। टीवी, फ्रिज, ओवन और एलईडी की भी खरीदारी हुई।
पीतल और स्टील के बर्तनों की मांग
बर्तन व्यवसायी टीशू सिंह ने बताया कि थाली, लोटा, गिलास, बाल्टी और डिनर सेट की सबसे अधिक बिक्री हुई। व्यवसायी शिवकुमार के मुताबिक, जिले में बर्तन कारोबार 25 करोड़ रुपये से अधिक रहा। पीतल और स्टील के बर्तनों की मांग अधिक रही।
70 करोड़ से अधिक के वाहन बिके
वाहन कारोबार में सबसे ज्यादा रौनक रही। अमित ऑटो सेल्स से 20 गाड़ियां, आनंद मोटर्स से 32 और बालाजी हुंडई से 16 कारें बिकीं। वहीं स्कूटी एजेंसी संचालकों के मुताबिक, करीब 1,800 दोपहिया वाहन बिके। ऑटोमोबाइल व्यवसायी अनुराग ने जिले में 70 करोड़ रुपये से अधिक के वाहन कारोबार का अनुमान जताया।
साड़ी और रेडीमेड कपड़ों की मांग
छोटी बाजार स्थित साड़ी और रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर सुबह से ग्राहकों की भीड़ रही। लोगों ने त्योहार के लिए साड़ी, सूट और अन्य कपड़ों की खरीदारी की। कपड़ा कारोबारी हितेश ने बताया कि दिनभर बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बनी रही।
मौसम अनुकूल होने से बढ़ी खरीदारी
उद्योग व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष मनीष मल्होत्रा ने बताया कि मौसम अनुकूल रहने और सोने के दाम में गिरावट से इस बार धनतेरस पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। शहर, कस्बों और ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर कारोबार 200 करोड़ रुपये से अधिक रहने का अनुमान है।

धनतेरस पर खरीदारी करते लोग

धनतेरस पर खरीदारी करते लोग

धनतेरस पर खरीदारी करते लोग

धनतेरस पर खरीदारी करते लोग

धनतेरस पर खरीदारी करते लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें