फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर छात्रा की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। स्कूल से घर लौट रही छात्रा को बालू से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने रौंद दिया। इससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। मौके से भाग रहे चालक को आसपास के लोगों ने दबोच लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

दरगाह थाना क्षेत्र के बक्शीपुरा चांदमारी मोहल्ला निवासी मुन्नालाल की पुत्री अंतरालक्ष्मी (16) बाल शिक्षा निकेतन में 10वीं की छात्रा थी। सोमवार को वह स्कूल में छुट्टी होने के बाद घर लौट रही थी। तभी टीबी क्लीनिक के सामने बालू लदी टैक्ट्रर-ट्रॉली ने अंतरालक्ष्मी को कुचल दिया। उसे गंभीरावस्था में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने अंतरालक्ष्मी को मृत घोषित कर दिया।
हादसे के बाद भाग रहे चालक को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया। सूचना पर पहुंचे देहात कोतवाल ओपी चौहान ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें