फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण के लिए आज होगा ड्राई रन

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सीएमओ ऑफिस सभागार में सोमवार को कोविड वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। इसमें स्वास्थ्य, पुलिस और बाल पुष्टाहार विभाग के कर्मचारी शामिल हुए। ड्राई रन मंगलवार को चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और मेडिकल कॉलेज के महिला व पुरुष अस्पताल में किया जाएगा। सभी कोविड भंडार कक्ष को सीसीटीवी कैमरे से लैस कर दिया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ ऑफिस सभागार में सोमवार को कोरोना वैक्सीनेशन के लिए ड्राई रन का प्रशिक्षण आयोजित हुआ। अध्यक्षता सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने की। बैठक में सीओ सिटी टीएन दूबे व जिला कार्यक्रम अधिकारी जीडी यादव शामिल हुए। प्रशिक्षण में सीएमओ ने स्वास्थ्य कर्मियों को बताया कि मेडिकल कॉलेज के जिला व महिला अस्पताल के अलावा शहर के सलारगंज स्थित सीएचसी को ड्राई रन के लिए चयनित किया गया है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महसी, जरवल और फखरपुर को भी ड्राई रन के लिए चयनित किया गया है। सीएमओ ने कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन लगाने का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारी ड्राई रन में बेहतर कार्य करें। जिससे वैक्सीनेशन में समस्या न हो। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वीपी वर्मा ने स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना टीकाकारण, प्रभाव व अधिकारियों को रिपोर्ट भेजने की जानकारी दी।
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बाल पुष्टाहार विभाग के सभी सीडीपीओ को वैक्सीनेशन के लिए साथ मिलकर काम करने की बात कही। प्रशिक्षण में डिप्टी सीएमओ डॉ. अजीत चंद्रा, जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सर्वेश, स्वास्थ्य सूचना व शिक्षा अधिकारी बृजेश कुमार सिंह, सभी ब्लॉक के सीडीपीओ, सभी थानों के उपनिरीक्षक मौजूद रहे।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वीपी वर्मा ने बताया कि ड्राई रन के लिए पांच सदस्यों की टीम बनाई गई है। एक-एक नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। टीम में संबंधित तहसील के एसडीएम, सीओ, डिप्टी सीएमओ व सीडीपीओ नामित किए गए हैं।
सीएमओ ने बताया कि जिला मुख्यालय के अलावा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना वैक्सीन रखने के लिए कोल्ड चेन कक्ष बनाया गया है। इस पर नजर रखने के लिए इन सभी कमरों में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। जिसकी मॉनीटरिंग जिला मुख्यालय से भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें