फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायघाट हाल्ट स्टेशन शुरू

Tue, 12 Jul 2016 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद सावित्री बाई फुले ने मंगलवार को गायघाट हाल्ट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। इस मौके पर लखनऊ मंडल के रेल प्रबंधक (डीआरएम) आलोक सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने नानपारा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। बहराइच पहुंच ब्राडगेज के काम के दौरान स्टेशन पर बढ़ाई जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली।  
विज्ञापन


मिहींपुरवा-रायबोझा के बीच गायघाट हाल्ट स्टेशन पर डीआरएम की मौजूदगी में सांसद सावित्री बाई फुले ने हाल्ट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। इस मौके पर सांसद सावित्री बाई फुले ने कहा कि गायघाट हाल्ट स्टेशन शुरु होने से लोगों को अब मिहींपुरवा और रायबोझा जाने की जरुरत नहीं रहेगी।

उन्होंने रेल अधिकारियों से वार्ता कर निराकरण कराने का आश्वासन दिया। बताया कि चित्तौरा में सुहेलदेवनगर नाम से हाल्ट स्टेशन बनेगा। रिसिया-मटेरा के बीच हुसैनपुर मृदंगी नाम से और मिहींपुरवा व ककरहा मुर्तिहा के बीच बेलछा हाल्ट स्टेशन की स्थापना होगी।
विज्ञापन


इसकी अनुमति शासन से मिल गई है। इस दौरान राज्यमंत्री बंशीधर बौद्ध भी मौजूद रहे। डीआरएम ने नानपारा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। वह बहराइच पहुंचे और जीआरपी थाना परिसर, रेल आरक्षण केंद्र, टिकट काउंटर, वेटिंग व टीटीई रूम का जायजा लिया। बताया कि बहराइच रेलवे स्टेशन पर ब्राडगेज के दौरान पूरे परिसर का विस्तार किया जाएगा।

मुसाफिरखाना, वाणिज्य अधीक्षक कार्यालय भी देखा। वरिष्ठ मंडल प्रबंधक परिचालन स्वदेश सिंह, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर राजीव गुप्ता, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गंगवार, स्टेशन अधीक्षक पीके सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि हरिश्चंद्र गुप्ता, भाजपा नेता अक्षयवर लाल कनौजिया, रमेश अमलानी, कृपाराम वर्मा आदि मौजूद रहे।

बहराइच से नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन तक आमान परिवर्तन के कारण महज दो ट्रेनें संचालित किए जाने का विरोध करते हुए दैनिक रेल यात्रियों ने डीआरएम को एक ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें