फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पांच बाइकों के साथ चार शातिर चोर गिरफ्तार

Sun, 06 Jul 2025 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
रिसिया (बहराइच)। वाहन चेकिंग के दौरान शुक्रवार की रात रिसिया पुलिस टीम ने बाइक चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी की पांच बाइचें बरामद कीं। सभी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। पकड़े गए चोरों पर पहले से ही दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन



रिसिया थाना प्रभारी मदनलाल ने बताया कि चोरी हुईं बाइकों को लेकर दबिश व चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान नर्सिंग डीहा-बहबुलिया मार्ग के पास से कटघरा भगवान निवासी इमरान अहमद, डिहवा निवासी हलीम, राम कुमार पाठक व कटीलिया निवासी बीरबल को गिरफ्तार किया गया। चारों के पास से चोरी की पांच बाइकें बरामद की गईं। पकड़े गए आरोपी शातिर चोर हैं और इन पर दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। अकेले रामकुमार पाठक पर विभिन्न धाराओं में 20 मुकदमा दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें