फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में चार की मौत, आठ घायल

Sat, 28 Jan 2017 10:46 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
युवक की माौत के बाद बिलखते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में शनिवार को युवती समेत चार लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हो गए। इनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। फखरपुर में बेटी और उसकी ननद को ससुराल से विदा कराकर घर लाते समय बाइक को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। इस हादसे में युवती समेत दो ने दम तोड़ दिया। वहीं, नानपारा क्षेत्र में हुए हादसे में घायल ग्रामीण की मौत हो गई। जबकि नानपारा-लखीमपुर मार्ग पर लालापुरवा गांव के निकट तेज रफ्तार कार ने बाइक व साइकिल सवारों को रौंद दिया, जिसमें एक ग्रामीण की मौके पर ही जान चली गई। 
विज्ञापन


कैसरगंज थाना क्षेत्र के चुलंभ मर्दनपुर गांव निवासी हफीज (55) पुत्र हनीफ की बेटी रेशमा की ससुराल फखरपुर थाना क्षेत्र के मानपुरवा गांव में है। सुबह हफीज पुत्री रेशमा (24) को मायके लाने के लिए उसकी ससुराल गया था। लेकिन वहां पर रेशमा के साथ उसकी ननद रेहाना खातून (20) भी उसके मायके चलने के लिए तैयार हो गई। हफीज बेटी और उसकी ननद को बाइक पर बिठाकर देर शाम घर लौट रहे थे।

इसी बीच जब वह फखरपुर थाना क्षेत्र में बैदौरा चौराहे के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक समेत हफीज सड़क पर गिर गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली उसे रौंदती हुई निकल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मौके पर ही हफीज और रेहाना ने दम तोड़ दिया। आसपास के लोगों ने घायल रेशमा को तत्काल पीएचसी फखरपुर पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


उधर, नानपारा के पुजारी गांव निवासी फागू प्रसाद (55) पुत्र जरबारी को कोतवाली नानपारा अंतर्गत मटेरा के पास तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। उसे लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान फागू ने भी दम तोड़ दिया।

उधर, मोतीपुर थाना क्षेत्र के लालापुरवा गांव निवासी स्वामीदीन (50) साइकिल से दोपहर में बाजार में खरीदारी करने गए थे। देर शाम लौटते समय गांव से कुछ दूर पहले पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे स्वामीदीन सड़क पर गिर गए। कार उसे रौंदते हुए सामने से आ रही बाइक से जा भिड़ी। हादसे में स्वामीदीन की जान चली गई और बाइक सवार मोतीपुर के बिचपरी निवासी राजकिशोर वर्मा (45) और उनकी 17 वर्षीय पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। लेकिन तब तक चालक कार समेत भाग निकला। थानाध्यक्ष रामअवतार यादव ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, नानपारा-रुपईडीहा मार्ग पर अगैया एसएसबी कैंप के निकट तेज रफ्तार निजी बस ने अगैया निवासी कमलेश (35) पुत्र गुरदयाल को टक्कर मार दी। उसे भी गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया है।

वहीं पयागपुर मार्ग पर शुकुलपुरवा गुरचाही निवासी लक्ष्मीनरायन शुक्ला (65) को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जबकि बेरिया के निकट बाइक सवारों को ट्रक ने ठोकर मार दी। इस हादसे में जगदीश (45), राधेश्याम (68) व शिवकुमार निवासी बलिदानपुरवा नानपारा घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें