फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में बाइक सवार चार घायल

Mon, 13 Jul 2015 10:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बिछिया (बहराइच)। निशानगाड़ा रेंज में एसएसबी कैंप के पास सोमवार की दोपहर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन


इससे युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जबकि कार चालक मय वाहन मौके से भाग गया। एसएसबी जवान व वन दरोगा ने घायल युवकों को बिछिया स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया है।

एक की हालत बेहद गंभीर बताई गई है। उधर नवाबगंज क्षेत्र में हुए हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हुए हैं।

लखीमपुर जिले के निघासन थाना अंतर्गत जघौरा गांव निवासी अनिल तिवारी व दीपक तिवारी सोमवार की दोपहर बाइक (यूपी 31 एएच 5025) निशानगाड़ा रेंज अंतर्गत रिश्तेदारी में आ रहे थे।
विज्ञापन


एसएसबी कैंप के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे दीपक व अनिल घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से भाग गया।

 यह देख वन दरोगा सुरेश कुमार दूबे व एसएसबी जवानों ने  घायलों को बिछिया स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां अनिल की हालत बेहद गंभीर बताई गई है। परिवार वालों को सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन


उधर नवाबगंज थाना अंतर्गत मल्हीपुर-नवाबगंज मार्ग पर मल्हीपुर परसोहना निवासी गोविंद की बाइक कुत्ते से टकरा गई। बाइक सवार गोविंद और उनका साथी धनीराम घायल हुए हैं। दोनों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें