फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ग्राम प्रधान समेत चार मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जिले में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। फखरपुर ब्लॉक के दो और मिहींपुरवा ब्लॉक निवासी एक महिला समेत तीन लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीनों लोग लखनऊ में इलाज के दौरान संक्रमित हुए हैं। उधर, मीरपुर कोनिया गांव की प्रधान भी पति के संपर्क में आने के कारण संक्रमित मिली हैं। लखनऊ से इन सभी की रिपोर्ट जिला मुख्यालय भेज दी गई है।
विज्ञापन

फखरपुर विकास खंड अंतर्गत भिलोरा बासू गांव निवासी दो लोग लखनऊ में एक माह से इलाज करा रहे हैं। लखनऊ में इन दोनों की कोरोना जांच कराई गई, जिसमें दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसकी सूचना लखनऊ से जिला मुख्यालय भेजी गई। उधर, मिहींपुरवा विकास खंड के नयापुरवा गांव निवासी महिला इलाज के लिए लखनऊ गई थी। इलाज से पूर्व महिला की कोरोना जांच कराई गई, जिसमें वह पॉजिटिव मिली है। सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि भिलोराबासू गांव के मरीजों का इलाज लखनऊ में चल रहा है। जबकि नयापुरवा निवासी महिला का इलाज से पूर्व टेस्ट हुआ था। ऐसे में महिला के गांव आने पर उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा।
उधर, जरवल के मीरपुर कोनिया गांव निवासी महिला ग्राम प्रधान की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। उनको कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके पति की मौत शनिवार की देर रात हुई है। चार और कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से जिले में कुल रोगियों की संख्या 208 पहुंच गई है। इनमें 142 रोगी इलाज के दौरान ठीक हुए हैं। जबकि 65 रोगियों का इलाज विभिन्न कोविड अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें