फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार व डायरिया से चार बच्चों की मौत

Fri, 31 Mar 2017 12:08 AM IST
अमर उजाला/बहराइच
विज्ञापन
जोनल अस्पताल सोलन में प्रबंधन की लापरवाही रोगियों पर भारी पड़ सकती है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तराई में मौसम परिवर्तन के साथ बुखार और बर्थ एक्सपीसिया से पीड़ित मासूमों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को जिला अस्पताल में बुखार और बर्थ एक्सपीसिया से पीड़ित तीन मासूमों की मौत हो गई, जबकि 14 और रोगी भर्ती हुए हें। इनमें दो की हालत नाजुक बताई जा रही है। वहीं, ग्राम सरवा में डायरिया से एक मासूम ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


तराई का मौसम पल-पल बदल रहा है। दिन में अधिक गर्मी मासूम रोगियों पर भारी पड़ रही है। जिला अस्पताल में विशेश्वरगंज विकास खंड के निगोह निवासी प्रेम (4) पुत्र बुधसागर को बुखार की शिकायत पर भर्ती कराया गया था, जिसकी देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई।

वहीं, चंद्रापुर निवासी मधु (3) पुत्री राकेश पांडेय की भी बुखार से इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर, नानपारा के राजापुर निवासी सचिन की पत्नी अंकिता ने बच्ची को जन्म दिया था। जन्म के एक घंटे बाद नवजात की हालत बिगड़ गई। इस पर उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के एक घंटे बाद नवजात ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


वहीं, जिला अस्पताल में बुखार और डायरिया से पीड़ित 14 और मरीज भर्ती हुए हैं। इनमें राधिका (4), खुशनुमा (2) की हालत नाजुक बताई जा रही है। विकास खंड हुजूरपुर के ग्राम सरवा निवासी अवधेश सिंह के दस वर्षीय पुत्र राजेश की भी डायरिया से बुधवार को मौत हो गई। भाकपा नेता अरुण श्रीवास्तव ने सीएमओ को पत्र भेजकर गांव में टीकाकरण कराने की मांग की है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें