फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: सीएमओ ने चार सीएचसी अधीक्षकों को किया इधर से उधर

Sat, 14 Dec 2024 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने के उद्देश्य से सीएमओ ने शनिवार को जिले के चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधीक्षकों को इधर से उधर किया है। अधीक्षकों ने कार्यभार भी ग्रहण कर लिया है।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.संजय कुमार शर्मा ने बताया कि डॉ.थानेदार को शिवपुर सीएचसी का अधीक्षक बनाया गया है। डॉ.नलिन राजा सीएचसी महसी के अधीक्षक बनाए गए हैं। वहीं विशेश्वरगंज में तैनात रहे डॉ.धीरेंद्र तिवारी पयागपुर सीएचसी के अधीक्षक बनाए गए हैं। जेल में तैनात रहे डॉ.प्रवीन पांडेय को सीएचसी विशेश्वरगंज का नया अधीक्षक बनाया गया है।

वहीं विगत दिनों सुर्खियों में रहे डाॅ.थानेदार को पयागपुर सीएचसी से हटाकर सीएमओ ऑफिस से अटैच किया गया था लेकिन वित्तीय अधिकार उन्हीं के पास था। अब उन्हें शिवपुर की नई जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें