फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: राष्ट्रीय लोक अदालत में निस्तारित हुए 1.46 लाख से अधिक वाद

Sat, 14 Dec 2024 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच के दीवानी कचेहरी में आयोजित लोक अदालत में मौजूद जिला जज। :स्रोत अधिवक्ता
विज्ञापन
बहराइच। दीवानी न्यायालय में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस मौके पर जिला न्यायालयों से संबंधित एक लाख 46 हजार 489 वाद निस्तारित हुए। वादों के निस्तारण में सबसे ज्यादा एक लाख 37 हजार 120 राजस्व के वादों की संख्या रही है।
विज्ञापन


दीवानी न्यायालय पर आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जनपद न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी के निर्देशन में हुआ। इस मौके पर जिला न्यायालय की ओर से 8217 वादों का निस्तारण किया गया।

वहीं संजय कुमार प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय की अध्यक्षता में 23 वाद, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण से 50 वादों का निस्तारण आपसी सुलह समझौते के आधार पर किया गया। वहीं सबसे ज्यादा राजस्व के एक लाख 37 हजार 120 वादों का निस्तारण भी किया गया।
विज्ञापन


प्राधिकरण के सचिव विरोट शिरोमणि ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में सेटेलमेंट की धनराशि 10 करो7ड़ 21 लाख 76 हजार 161 रुपये ही रही। सचिव शिरोमणि ने बताया कि दीवानी न्यायालय परिसर में वादकारियों के सुविधा के लिए जगह-जगह हेल्पडेस्क पर पराविधिक स्वयं सेवकों ने सहायता की। इस मौके पर सभी पीठासीन अधिकारी, अधिवक्ता, बैंक अधिकारी, कर्मचारी, वादकारी व पुलिस फोर्स मौजूद रही।

डीएम कार्यालय स्तर पर हुआ वादों का निस्तारण
डीएम कार्यालय स्थित डीएम मोनिका रानी की अदालत पर राजस्व, चकबंदी व सरफेसी एक्ट से संबंधित एक-एक वाद का निस्तारण किया गया। वहीं स्टांप से संबंधित तीन वादों का निस्तारण करते हुए सात लाख 96 हजार 600 रूपए की धनराशि जमा कराई गई। इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट शालिनी प्रभाकर, सभी पीठासीन अधिकारी व अधिवक्तागण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें