फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले चार गिरफ्तार

Fri, 31 Oct 2025 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा। मुर्तिहा थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को अवैध तरीके से आधार कार्ड बनाने वाले एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार करते हुए आधार कार्ड निर्माण में प्रयुक्त उपकरण, फर्जी दस्तावेज और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। सभी आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन



क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह की गतिविधियां बढ़ गई थीं। गिरोह के सदस्य ग्रामीण इलाकों में घूम-घूमकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों से मोटी रकम लेकर आधार कार्ड बनवाने का काम कर रहे थे। मुर्तिहा थाने की पुलिस ने विशेष टीम गठित कर बृहस्पतिवार को अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों सोनू, अखंड प्रताप, नफीस निवासी जालिम नगर मोतीपुर और रामनिवास गुप्ता निवासी मंडारा गांव, मुर्तिहा को गिरफ्तार किया गया।


पुलिस ने मौके से एक लैपटॉप, प्रिंटर, स्कैनर, मोबाइल फोन और कई फर्जी दस्तावेज बरामद किए। सभी सामान सीज कर थाने लाया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे आधार कार्ड बनवाने के नाम पर लोगों से 500 से 1000 रुपये तक वसूली करते थे।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक मुर्तिहा ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है। टीम में एसआई कमलेश सिंह, राजकुमार, हेड कांस्टेबल श्रीप्रकाश सिंह व रवि शंकर पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें