फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: 46.12 करोड़ की विकास परियोजना का शिलान्यास

विज्ञापन
​शिलान्यास के दौरान पूजन करते विधायक सुरेश्वर सिंह। - फोटो : ​शिलान्यास के दौरान पूजन करते विधायक सुरेश्वर सिंह।
विज्ञापन
महसी। पिपरा गांव में विधायक महसी सुरेश्वर सिंह ने रविवार को 46.12 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस परियोजना के तहत कल्यानपुरवा-एरिया-भगवानपुर-महसी तहसील संपर्क मार्ग का नवनिर्माण और चौड़ीकरण किया जाएगा। इससे 25 गांवों की लगभग 50 हजार की आबादी लाभान्वित होगी।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि शासन ने मार्ग के नवनिर्माण और चौड़ीकरण के लिए 46.12 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। रविवार शाम से निर्माण कार्य भी शुरू करा दिया गया है। उन्होंने बताया कि महसी विधानसभा क्षेत्र में बहराइच-सीतापुर हाईवे से निकला कल्यानपुरवा मार्ग एरिया होते हुए किसानगंज से बेलहा-बेहरौली तटबंध के भगवानपुर चौराहे को जोड़ता है और आगे महसी तहसील तक जाता है। लगभग 21.4 किलोमीटर लंबा यह मार्ग महसी क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों का मुख्य संपर्क मार्ग है। इस मार्ग का उपयोग लाखों की आबादी करती है, लेकिन कई वर्षों से यह सड़क जर्जर स्थिति में थी।
विधायक ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2022 में मार्ग निर्माण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से पत्राचार किया था। इस मौके पर रमाकर पांडेय प्रमुख प्रतिनिधि, जिलामंत्री शशिकांत त्रिपाठी, जिला प्रतिनिधि संजय त्रिवेदी, दिनेश्वर सिंह, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र शुक्ला, दिवाकर पांडेय, मुख्तियार चौहान, गुड्डू सिंह, विद्याधर बाजपेई, शिवा मिश्रा, संजय त्रिपाठी, नीरज कनौजिया और पंकज उपाध्याय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें