फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: चुनावी रंजिश में भिड़े पूर्व और वर्तमान प्रधान, 10 घायल

Thu, 12 Jun 2025 02:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
तेजवापुर (बहराइच)। ग्राम पंचायत गजपतिपुर के प्रधान व पूर्व प्रधान के बीच मंगलवार शाम चुनावी रंजिश में विवाद हो गया। दोनों पक्षों के बीच जमकर ईंट पत्थर व धारदार हथियार चले। मारपीट में दोनों पक्षों के 10 से अधिक लोग घायल हो गए। इसमें गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात के ग्राम पंचायत गजपतिपुर के मानपुरवा निवासी अबु बकर व नफीस बीच चुनावी रंजिश चल रही थी। अबु बकर ने आरोप लगाया कि मंगलवार शाम अचानक नफीस अपने साथियों के साथ उनके घर आ धमके और लोहे की रॉड, फरसा, लाठी, कुल्हाड़ी आदि से हमला कर दिया। उन्होंंने आरोप लगाया कि नफीस पक्ष के लोगोंं ने किसी को भी नहीं छोड़ा। हमले में प्रधान अबू अफसर, राहुल, छब्बू, मंशरिफ समेत छह लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल अबू अफसर व भट्टू को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। दूसरे पक्ष के नफीस ने प्रधान अबू अफसर पक्ष के लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। नफीस पक्ष से भी पांच लोग घायल हुए हैं। इनमें नफीस की हालत गंभीर होने पर उन्हेंं मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। अपराध निरीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि मारपीट की जांच व मुकदमे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें